Next Story
Newszop

शुक्र का मेष राशि में गोचर, जानिए 4 राशियों का राशिफल

Send Push

image

शुक्र ग्रह 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहा है। मंगल साहस का और शुक्र सौंदर्य का ग्रह है। शुक्र, सौम्य और स्त्री तत्व वाला ग्रह है जबकि मेष राशि साहस, पुरुषत्व और युद्ध की राशि है। मेष राशि में मंगल का गोचर अच्छा नहीं माना जाता लेकिन यह 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

1. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर शुभ है। इसे लाभ का भाव माना जाता है और इस भाव के स्वामी शनि ग्रह हैं। इसकी दृष्टि पंचम पर रहेगा जिसके चलते संतान पक्ष की ओर से आप खुश रहेंगे। करियर और प्रेम में उन्नति करेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति होगी। आप अपने मुनाफे को बढ़ाने में सक्षम होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।

2. कर्क राशि: आपकी कुंडली के चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र का दसवें भाव में गोचर कर्मक्षेत्र में उन्नति करेगा। भूमि और भवन से लाभ होगा। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। करियर और नौकरी में तरक्की करेंगे। हालांकि नौकरी में कार्य का दबाव भी बना रहेगा। तनाव लेने से बनता काम बिगड़ सकता है। यही बात कारोबारियों पर भी लागू होती है। हालांकि इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

3. सिंह राशि: आपकी कुंडली के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी का नौंवे भाव में होने जा रहा है। इसके चलते तीर्थयात्रा का योग बनेगा। संतान पक्ष से भी खुशी का समाचार मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण के साथ प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। कारोबारी हैं तो लाभ होगा, नए ऑर्डर मिलेंगे। पौसों की बचत हो पाएगी। घर परिवार में खुशियां रहेगी।

4. कुंभ राशि: आपकी कुंडली के नौंवे और चौथे भाव के स्वामी शुक्र का तीसरे भाव में गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के चलते नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। इस समय आपको अपने भाग्य का साथ मिल सकता है। करियर में उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। उम्मीद से ज्यादा धन कमा सकते हैं। घर परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now