Next Story
Newszop

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

Send Push

लखनऊ, 08 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को बलिया में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अब तक हुए बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री सदर क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे पहुंचें। उन्हाेंने ग्राम माल्देपुर में अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम के साथ ग्राम खोरीपाकर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों काे लेकर अधिकारियों से वार्ता की।

मंत्री यहां बाढ़ के दृष्टिगत हुए कार्यों से पूर्ण संतुष्ट नहीं दिखे। उन्हाेंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाकी कार्यों को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं मंत्री ने ग्राम के निवासियाें से भी वार्ता की और उनसे उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह भी वहां पहुंच गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Loving Newspoint? Download the app now