इंदौर, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती रेंज क्षेत्र में गुरुवार शाम दो बच्चे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां बारिश के बीच रेस्क्यू चलाया जा रहा है। अभी तक दोनों बच्चों की जानकारी नहीं मिली है। मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद है।
एसीपी रूबीना मिजवानी ने बताया कि रेवती रेंज इलाके में चार बच्चे बारिश के जमा पानी में नहाने गए थे। इस दौरान 14 साल का शिवराज तंवर और प्रिंस दीवाना लापता हो गए। नहाते समय जब वे दोनों दिखाई नहीं दिए तो उनके साथ पानी में नहा रहे दो दोस्तों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एसडीआरएफ के साथ बाणगंगा पुलिस की टीम भी पहुंची है। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी बच्चों की जानकारी नहीं मिली है। एसीपी के मुताबिक, लापता हुए बच्चे पास में मजदूरी करने वाले परिवार से हैं।
दरअसल, पटेल नगर कॉलोनी से रेवती रेंज पहाड़ी करीब आधा किलोमीटर दूर है। लोगों ने बताया कि शिवराज और प्रिंस अपने दोनों दोस्तों के साथ पानी की शुरुआत होने के दौरान वहां गए थे। संभवतः उन्हें पानी की गहराई का पता नहीं था। इससे दोनों गहरे पानी में चले गए। उनके डूबने के करीब आधा घंटे बाद कॉलोनी में रोहित और अजय ने आकर जानकारी दी।
शिवराज के पिता मोती तंवर ने बताया कि मेरा बेटा आठवीं क्लास में पढ़ाई करता है। सुबह वह स्कूल गया था और करीब डेढ़ बजे घर आ गया। इसके बाद पटेल नगर की गली के बच्चों के साथ घूमने निकल गया। शाम 5 बजे जब मैं घर आए तो पता चला कि बेटा नहीं मिल रहा है। वह नहाने गया था। मैं भागते हुए गड्ढे किनारे पहुंचा और बच्चे की खोजबीन शुरू की।
वहीं प्रिंस के पिता ने बताया कि वे मजदूरी करते हैं और मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं। प्रिंस दोपहर में बिना बताए चला गया था। शाम को रोहन और अजय घर आए तो उन्होंने बताया कि प्रिंस और शिवराज वहां पानी में डूब गए हैं। इसके बाद कॉलोनी के लोग वहां पहुंचे। प्रिंस 10वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
तंत्र-मंत्र किया फिर बेस्ट फ्रेंड ने जबरन बदलवा दिया जेंडर 18 दिन तक… करता रहा ये गंदा काम`
शनिवार को अगर इन 5 कामों को अपना लिया तो शनिदेव की कृपा बरसेगी साढ़ेसाती भी नहीं छू पाएगी`
आमिर खान की नई प्रेमिका: क्या तीसरी शादी की तैयारी है?
अंडा चुराने गया था चालाक युवक गुस्से में आई मोरनी ने किया ऐसा हमला कि याद आ गई नानी`
सुन्दर स्लिम दिखने से लेकर कैंसर की बीमारी का इलाज है कुट्टू का आटा ,आईये जानते है किस तरह खाएं`