पटना, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला किये काे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद से सवाल किया है। साेमवार काे पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उन्हाेंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन वाले कभी केरल से बिहार को बीड़ी से जोड़ कर इस राज्य का अपमान करते हैं तो कभी कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला होता है। ये लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां काे भी सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहते हैं। ये भारत की आत्मा पर वार है। बिहार और भारत अपनी विरासत और स्वाभिमान के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला किया गया। ये प्रतीक मगध के उस महान सम्राट अशोक का है, जिन्होंने भारत को स्वर्णिम काल दिया। ये देश और बिहार की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं। इन पर हमला एक सुनियोजित रणनीति के तहत हो रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और राजद चुप क्यों हैं?
लालू यादव और महागठबंधन के लोग अशोक स्तम्भ के अपमान को मामूली घटना बता रहे हैं, जबकि यह गंभीर चिंता का विषय है। जम्मू-कश्मीर के माननीय राज्यपाल से बात करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे गए, तब भी नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन ने न इसका विरोध किया, न देश से माफी मांगी। यह मानसिकता बताती है कि ये लोग बिहारी को मजदूर, गरीब और अछूत समझते हैं।
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर तंज कसते हुए श्री चौधरी ने कहा कि 55 साल का बच्चा बिहार की शानदार सड़कों पर टूर कर लौट गया, लेकिन उसे इस राज्य का तेज ढांचागत विकास नहीं दिखा।
उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा का तमाशा करने के बाद युवराज राहुल गांधी मलेशिया चले गए हैं जबकि दूसरा युवराज हमेशा टूर पर ही रहता है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का श्रेय लूटने की महागठबंधन की कोशिश पर चौधरी ने कहा कि यह इनकी पुरानी आदत है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजना को ये अपना बता रहे हैं, लेकिन कभी इसका जिक्र तक नहीं किया। कानून और पुलिस इस पर काम करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की लालू यादव से मुलाकात पर चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं और एक पूर्व जज का उनसे मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है। चौधरी ने कहा कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए भारत रत्न की मांग करना हास्यास्पद और उनकी पार्टी का मानसिक दिवालियापन है। क्या देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उसे मिलना चाहिए, जो बिहार में जंगलराज और अपराध का प्रतीक है?
उन्होंने कहा कि पिछड़ों को आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम करने वाले कर्पूरी ठाकुर
सामाजिक न्याय के असली मसीहा थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उनको भारत रत्न से सम्मानित करने का सही निर्णय किया, जबकि कांग्रेस ने कभी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया।
(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी
You may also like
पीएम मोदी ने संवैधानिक मूल्यों के साथ किया है राष्ट्र का मार्गदर्शन: संजय उपाध्याय
मप्रः समारोह में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव तो नाराज हुए संत, वीडियो कॉल कर मांगी माफी
छिंदवाड़ाः राज्य स्तर से गठित औषधि निरीक्षक टीम द्वारा कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध में कार्रवाई
दुनिया के सबसे बड़े ठग: बुद्धिमत्ता का दुरुपयोग
रोहित शर्मा की फिटनेस देख हैरान हुए फैंस, BCCI के अवॉर्ड शो में हिटमैन ने लूटी सारी लाइमलाइट, सैमसन और अय्यर भी हुए शामिल