रांची, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । आगामी दुर्गोत्सव, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम (आरएमसी) ने तैयारियां तेज कर दी है।
इसी क्रम में गुरुवार को निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अपर प्रशासक ने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सड़कों पर कहीं भी कचरे का ढेर नहीं दिखना चाहिए। निगम क्षेत्र के सभी तालाबों एवं जलाशयों की विशेष सफाई, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जाए। सभी खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत हो और ब्लैक स्पॉट पर विशेष प्रकाश व्यवस्था किया जाए।
इसके अलावा अपर प्रशासक ने अतिक्रमण मुक्त अभियान प्रतिदिन चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम 24 घंटे और सातों दिन रहेगी। श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 उपलब्ध रहेगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक वार्ड में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, जोनल और वार्ड सुपरवाइजर की टीमें गठित होंगी। ये टीमें ग्राउंड रिपोर्ट निगम को उपलब्ध कराएंगी और दुर्गोत्सव से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कराएंगी।
बैठक में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, सभी अभियंता, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक और नगर अभियान प्रबंधक मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
नवादा में सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस रिसाव की घटना से मचा हड़कंप
आज का सिंह राशिफल, 5 सितंबर 2025 : अनचाहे खर्च का योग बना है, देखें अन्य मामलों में दिन कैसा रहेगा
बाइक इंजन में` आ रही है आवाज तो हो सकती हैं ये 5 कारण
गोल मटोल सा` दिखने वाला यह फल करेगा छमा छम पैसों की बरसात छोटे से जमीन के टुकड़े में बन जाओगे अंबानी
Box Office: 'परम सुंदर' ने गुरुवार को वर्ल्डवाइड हुई बजट पार, बनी जान्हवी कपूर की तीसरी टॉप कमाऊ फिल्म