समस्तीपुर 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय
You may also like
14.82 ट्रिलियन का कर्ज, भारत की वित्त वर्ष 2025-26 की उधारी रणनीति
जयमाला के तुरंत` बाद बार-बार वॉशरूम जाने लगा दूल्हा दुल्हन ने पीछा किया तो खुला ऐसा राज कि हर कोई रह गया दंग
दुनिया का इकलौता` इंसान जिसकी दौलत ने तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000 नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहास
बीमा क्लेम राशि नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी
अजमेर मंडल पर 100 प्रतिशत ब्रॉडगेज विद्युतीकरण और सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी बनाया कीर्तिमान