नई दिल्ली, 22 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र में हरित अभियान को नई गति दी है। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को पूरे विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में 501 पौधे लगाए गए। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, यह सिर्फ पेड़ नहीं हैं, बल्कि हर मां के आशीर्वाद और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। हमारा संकल्प है कि इस पहल को और भी व्यापक बनाएंगे और विकासपुरी को और अधिक हरा-भरा बनाएंगे। आप सभी से अनुरोध है कि इस मुहिम में सहभागी बनें और कम से कम एक पेड़ मां के नाम पर जरूर लगाएं।
उल्लेखनीय है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार का 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी वर्ष 2025-26 में 3 लाख 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें 1 लाख पौधे, 2 लाख झाड़ियां तथा 70 हजार बांस के पौधे स्कूलों में, मैन रोड के आस पास तथा बड़े-बड़े पार्कों आदि स्थानों में लगाएगी।
दिल्ली सरकार की ओर से इन सबके अतिरिक्त स्कूल परिसरों में पौधारोपण के पक्ष में जागरूकता अभियान चलाना, प्लास्टिक रहित पौधों (मिट्टी के गमले अथवा बोरी) का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना, रासायनिक उर्वरकों से बचना और पूर्व में लगाए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा है। यह अभियान जून, जुलाई और अगस्त में 3 महीने तक चलाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव / उदय कुमार सिंह
(Udaipur Kiran)
You may also like
ईरान छोड़ने वाले चीनी नागरिकों को वापस लाने की पहली अस्थायी उड़ान पेइचिंग पहुंची
अमेरिका के बिना इजरायल ईरान के परमाणु संयंत्रों को नष्ट नहीं कर सकता था : विशेषज्ञ
चीन में माल का रेलवे परिवहन अधिक
जैकी श्रॉफ ने हेतल दवे की बायोपिक 'सूमो दीदी' को दिया अपना समर्थन
पक्का पुल से विवाहिता ने लगाई गंगा में छलांग, तीन वर्षीय पुत्री को छोड़कर दी जान