अमेठी, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक घर की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक किशाेरी की माैत हाे गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील की टीम ने माैका मुआयना देखते हुए अपनी रिपाेर्ट जिला प्रशासन काे भेज दिया है।
कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि उसरापुर मजरे हरदोइया गांव में मनोज कुमार का कच्चा मकान है, जहां रविवार सुबह पांच बजे कच्ची दीवार भर-भराकर गिर गई। मलबे में दबकर मनोज की पुत्री दीपिका (13) घायल हाे गई। घायल काे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज के दौरान दीपिका को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से दीपिका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की जानकारी राजस्व विभाग की टीम ने माैका मुआयना कर रिपाेर्ट दैवीय आपदा से संबंधित नियमानुसार सहायता पीड़ित प्रदान करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / लोकेश त्रिपाठी
You may also like
प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में झांसी ने मेरठ को 3-0 से हराया
जनजातीय विकास की योजनाओं का लाभ उठाए राज्य, केंद्र देगा पूरा सहयोगः केन्द्रीय सचिव नायर
मध्य प्रदेश में निरंतर हो रहे हैं गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन के कार्य : राज्यमंत्री पटेल
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नियमित प्राचार्य बने डॉ. आशुतोष सयाना
अलग रह रही जेठानी साझे परिवार का हिस्सा नहीं : उच्च न्यायालय