रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड की राजधानी
रांची स्थित गौशाला न्यास में दिवंगत प्रेम कुमार पोद्दार की स्मृति में प्रेम कुमार, पुनीत कुमार प्रेमसंस ट्रस्ट ने शनिवार को अन्नपूर्णा सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिवंगत पोद्दार की पत्नी पुष्पा देवी पोद्दार ने किया।
इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष और ट्रस्टी रतन जालान, ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, ट्रस्टी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, किशोरी लाल चौधरी, उपाध्यक्ष एसएन राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, प्रवक्ता मनीष लोधा, काशी कनोई, प्रेम मित्तल, बासुदेव भाला, मनीष लोधा, अमित चौधरी, घनश्याम शर्मा, भरत बगड़िया सहित बड़ी संख्या में सदस्य सहित कई अन्य समाजसेवी माैजूद थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने आमजनों को अन्नपूर्णा सेवा के तहत जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में छह रोटी, सब्जी और अचार जैसी पाैष्टिक भाेजन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रांची गौशाला का उद्देश्य केवल गौ सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा को भी प्राथमिकता देना है। यह सेवा प्रतिदिन निरंतर चलेगी। न्यास के मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने कहा कि यह सेवा समाज के सहयोग से लगातार जारी रखी जाएगी।
इस मौके पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
क्या आपको पता` है बुरा वक्त आने से पहले भगवान देते हे ये 8 संकेत
आज का कन्या राशिफल, 8 सितंबर 2025 : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें
अब बालों को` बार-बार डाई करने की जरूरत नहीं ये देसी नुस्खा करेगा परमानेंट काम
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र में पहला प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट बॉक्स गर्डर सफलतापूर्वक लॉन्च
मॉर्निंग की ताजा खबर, 8 सितंबर: ट्रंप की हेकड़ी निकालने में जुटा रूस, जापान के PM ने दिया इस्तीफा, अंतरिक्ष में धुलेंगे वैज्ञानिकों के कपड़े... पढ़ें अपडेट्स