रांची, 19 अगस्त (Udaipur Kiran) । बिहार राज्य के नवादा जिले में आयोजित वोट अधिकार यात्रा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवादा पहुंचे और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 1300 किलोमीटर लंबी लोकतांत्रिक यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड रही। मौके पर लोगों ने हाथों में तिरंगा और वोट हमारा अधिकार है जैसे नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित यूपीए गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं ने शामिल होकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश वोट अधिकार यात्रा के साथ खड़ा है। भाजपा सरकार संस्थाओं को कमजोर कर रही है और जनता के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। अब देश की जनता जाग चुकी है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिये एकजुट होकर संघर्ष कर रही है।
उन्होंने नवादा के जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाएगी।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा सहित अन्य उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जस्सी गिल से लेकर रेश कथूरिया तक, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने जसविंदर भल्ला को दी श्रद्धांजलि
बांग्लादेश में डेंगू का कहर जारी, एक दिन में पांच लोगों की मौत
Nissan Magnite की बंपर डिमांड, कीमत और फीचर्स जानकर आप भी कर लेंगे बुकिंग
गुलाबी पानी पीते ही कील-मुंहासे होंगे छूमंतर! फ्रिज में पड़ी चीजों से बनाओ Detox Water, 2 मिनट में होगा तैयार
हादसे से बाल-बाल बचे Wiaan Mulder, फिर कप्तान का विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई को दिया बड़ा झटका; देखिए VIDEO