बीकानेर, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। नाेखा निवासी मृतका बंदी तारा कंवर ने अपने बैरक में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी।
बीछवाल पुलिस थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सुसाइड के कारण अभी सामने नहीं आए है। वहीं इस मामले में न्यायिक जांच भी की जा रही है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली और परेशान करने के मामले में सजा काटा रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी। शुक्रवार शाम को महिला कैदी ने अपने बैरक में ही चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जब बंदियों को पता चला तो वहां हल्ला मच गया। दूसरे कैदियों की आवाज सुन जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, जहां तारा अचेत पड़ी थी।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
You may also like
पटना: भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, पीएम मोदी को अपशब्द पर माफी की मांग
पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार: अमन अरोड़ा
पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में तीन सितंबर को होगा विशेष काव्य संध्या का आयोजन
मप्रः भिंड में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
उज्जैनः टायर फटने से 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, ग्रामीमों ने 3 युवकों को बचाया