रांची, 8 अगस्त (Udaipur Kiran) । मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की आम सभा शुक्रवार को बिरसा चौक स्थित बागड़ी भवन में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शाखा का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रमिला सराफ को अध्यक्ष, खुशबू शारदा को सचिव और पूजा बागड़ी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तीनों को जल्द कार्यकारिणी गठित कर मंच के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने की। मौके पर शाखा के संस्थापक रोहित शारदा ने कहा कि अपने लिए जीना सामान्य है, लेकिन समाज के लिए समय निकालकर सेवा करना विशेष आनंद देता है। उन्होंने नई टीम को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सचिव निर्मला अग्रवाल ने आय-व्यय की जानकारी दी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया, सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष राजीव केडिया, बलबीर जैन, सुरेश बोथरा, कृष्ण कुमार पिलानिया सहित वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी।
बैठक में झारखंड प्रांतीय सदस्य रोहित शारदा, पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा, संगीता बागड़ी, उर्मिला मोटानी, बिना शारदा, अनुपमा विजयवर्गीय, सरिता केजरीवाल, सरोज सुल्तानिया समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
कीनिया: अंतिम संस्कार से लौट रहे 25 लोगों की बस दुर्घटना में मौत
जैकलीन फर्नांडीज का फिटनेस मंत्र : दिन की शुरुआत 'सबसे मुश्किल' काम से करें
BAPS Saint Dr. Gyanvatsal Swami Received Many Unprecedented Honours In America : पूज्य महंत स्वामी महाराज के नेतृत्व में BAPS ने साकार किया स्वामी विवेकानंद का स्वप्न, डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी को अमेरिका में मिले कई अभूतपूर्व सम्मान
धराली में आई आपदा पर हसन का बयान मूर्खतापूर्ण : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
यशपाल शर्मा : 1983 में भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाला 'अनसंग हीरो'