जबलपुर, 26 जून (Udaipur Kiran) । गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज (गुरुवार को) जबलपुर के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां एक चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्राकृतिक खेती पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी आनंद जैन ने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत अहमदाबाद से वायुयान द्वारा दोपहर 12.30 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाईन स्थित निवास पर जाएंगे तथा यहां भोजन करने के बाद दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक मानस भवन में आयोजित एक चौपाल प्राकृतिक खेती के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात राज्यपाल देवव्रत दोपहर 3.20 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर से गांधी नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
स्टील उत्पादन वृद्धि में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा : रिपोर्ट
भारत के खिलाफ टी20 से पहले इंग्लैंड की टीम में एक्लेस्टोन की वापसी से ब्यूमोंट खुश
डिजिटल दौर में गहलोत-राजे का दबदबा कायम! पायलट भी बना रहे मजबूत पकड़, जाने सोशल मीडिया पर नेताओं की फैन फॉलोइंग
Oppo Reno 12 Pro या Vivo V30 Pro,कौन देता है असली DSLR वाला पोर्ट्रेट लुक? रिव्यू देखकर रह जाएंगे दंग!
अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद हो या मंदिर सभी को हटाया जा रहा है : धर्मवीर प्रजापति