रांची, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
रोहित और विराट के संन्यास के बाद केएल राहुल पर है बड़ी जिम्मेदारी: पार्थिव पटेल
संपत्ति की रजिस्ट्री करवाकर ही खुद को मान` बैठे हैं मालिक तो खा जाएंगे धोखा चाहिए होंगे ये 12 दस्तावेज
अक्षय कुमार के करीबी दोस्त: एक खास शख्सियत की कहानी
एक महिला ने “अल-बगदादी” नामक एक कपड़ा व्यापारी` से शादी की, जो कंजूस था। एक दिन उसने एक मुर्गी खरीदी और अपनी पत्नी से उसे पकाने को कहा। जब वे खाना खा रहे थे तो उन्होंने दरवाजे पर दस्तक सुनी। पति ने दरवाजा खोला और देखा कि एक गरीब आदमी कुछ खाना मांग रहा है। उसने उसे कुछ
जन समस्याओं और सरकारी विफलताओं को उजागर करने के लिए पदयात्रा : लेनिन मोहंती