बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाइक चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16, चकमहिला में हुई, जहां महज 15 सेकंड में एक बाइक चोरी कर ली गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक से आते हैं, और पीछे बैठा युवक उतरकर फिल्मी अंदाज में बाइक चोरी कर लेता है। युवक बड़ी चालाकी से बाइक को चुराकर फरार हो जाता है, जबकि उसके साथी बाइक पर बैठकर पीछा करता है। चोरी की यह घटना इतनी जल्दी हुई कि आसपास के लोग भी इसे देख नहीं पाए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी में नजर आ रहे युवकों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान में मदद मिल सकती है।
इस मामले ने पुलिस और स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, और अब यह सवाल उठ रहा है कि इस तरह के आपराधिक घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है। पुलिस ने इस घटना को लेकर सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
You may also like
यूक्रेन युद्ध पर जब तक कोई डील नहीं होती... अलास्का शिखर वार्ता के बाद आया ट्रंप का पहला बयान, पुतिन बोले- अगली बार मॉस्को में
Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहोंˈ पर लगा रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी
जान के टुकड़े ने, जमीन के टुकड़े के लिएˈ मां को ही दफना दिया! फिर खुद कर बैठा… हैवानियत की हद पार
आपके शरीर के हर तिल का होता है अपनाˈ एक महत्व जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब
अगर आप बिना काम किए भी थके रहते हैंˈ तो हो जाएं अलर्ट इस विटामिन की कमी से बिगड़ सकती है सेहत