महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुरुवार सुबह अंबरनाथ इलाके के नलिम्बी गांव में एक राहगीर ने सिर कटा धड़ देखकर पुलिस को सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि कल्याण तालुका पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
You may also like
मेरे लिए रजत पाटीदार सबसे बड़े 'आई ओपनर' हैं : दिनेश कार्तिक
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते : बृजभूषण शरण सिंह
ममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
500 और 200 के नोट लेने से पहले ज़रूर जान लें ये 5 अहम बातें, वरना पछताना पड़ेगा!
1 जून से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! UPI से लेकर आधार तक हर किसी को जानना ज़रूरी