जयपुर। प्रदेश के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि चितौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है।
ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब प्रदेश में जघन्य हत्याओं की खबरें न आएं। राजस्थान में दिन दहाड़े गोली चलना अब प्रदेश की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। गुंडों को अब किसी का डर नहीं रहा है, खास हो या आम आदमी, भाजपा के इस राज में सब निशाने पर हैं एवं सब असुरक्षित हैं।
आपको बात दें कि भाजपा नेता रमेश ईनाणी को उस समय गोली मारी गई, जब वह घर से अपने ऑफिस जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है। इसमें गोली मारने वाला संदिग्ध बाइक पर नजर आ रहा है।
PC:hindi.livelaw
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

जापान मास्टर्स 2025: लक्ष्य सेन और प्रणय दूसरे दौर में, किरण और आयुष का सफर हुआ समाप्त

झारखण्ड को आतंकवादियों का स्लीपर सेल बनाने वाले झामुमो को राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलने का अधिकार नहीं: आदित्य साहू

HAQ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले हफ्ते में 13.75 करोड़ की उम्मीद

Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

पाकिस्तानी न्यूज एंकर की हंसी बनी चर्चा का विषय




