अगली ख़बर
Newszop

स्टार क्रिकेटर Rinku Singh से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Send Push

खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने धमकी दी थी। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। खबरों के अनुसार, भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा इस धमकी में 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी।

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रिंकू सिंह को ये धमकी इस साल फरवरी और अप्रैल के बीच दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में उनकी प्रमोशनल टीम को निशाना बनाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को भी धमकी दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद जीशान सिद्दिकी से दस करोड़ की फिरौती की मांगी गई थी।

आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें