जयपुर। राजनीतिक दलों ने अंता विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। इस सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि उम्मीदवार आज से 21 अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं 27 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने शुभमूहर्त को लेकर आज पहले ही दिन नामांकन दाखिल कर दिया है। हालांकि कार्यकर्ताओं के साथ वह बुधवार को को भी रैली निकालते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने तो इस सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान नहीं किया है।
इसका ऐलान जल्द ही होने की संभावना है। इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की दक्कर देखने को मिल सकती है। प्रमोद जैन भाया पहले भी इस सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। आपको बता दें कि अंता सीट पर 11 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसका परिणाम 14 नवंबर को आएगा।
PC:cnewsbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारत और वेस्टइंडीज का टेस्ट देख रहा था 'कपल', तभी कैमरामैन ने कर दिया फोकस, फिर...
रालोद ने पंचायत चुनाव को लेकर की अवध क्षेत्रीय बैठक, प्रत्याशी चयन की बनी रणनीति
सभी मंडल मुख्यालयों पर स्थापित होंगे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र : मुख्यमंत्री
ओडिशा : भाजपा ने की ममता बनर्जी के बयान की निंदा, दुर्गापुर पीड़िता के लिए न्याय की मांग
सुहागरात मनाने को बेताब था दिव्यांग पति, दुल्हन` छत से कूद भागने लगी, लेकिन भगवान ने दी ऐसी सजा..