इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का बीती देर रात निधन हो गया है। फिल्मों और टीवी की दुनिया में शानदार अभिनय से दर्शकों को दिल जीतने वाले मुकुल देव ने 54 की उम्र में अंतिम सांस ली। मुकुल देव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। मुकुल देव सन ऑफ सरदार जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
खबरों के अनुसार, सन ऑफ सरदार फिल्म में काम कर चुके अभिनेता विंदू दारा सिंह ने मुकुल देव के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बॉलीवुड अभिनेता विंदू दारा सिंह ने जानकारी दी कि मुकुल बीते कुछ समय से बीमार थे।
इसी कारण से उनका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विंदू दारा सिंह ने मुकुल देव के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुकुल अब खुद को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। विंदू दारा ने अभिनेता के साथ अपना एक वीडियो शेयर करके दुख जताया है।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
क्या है अपोलो 13 का रहस्य? जानिए इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की अनकही दास्तान!
अंबानी की बड़ी चाल! रूस की इस ऑयल कंपनी पर कब्जा करके बनेंगे भारत के ऑयल किंग?
1948 का मराठवाड़ा और उस्मानाबाद नरसंहार: एक दर्दनाक इतिहास की कहानी
जाम्बिया में 26वीं चीनी चिकित्सा सहायता टीम का आगमन
जापान से चार पांडा की चीन में सुरक्षित वापसी, छंगतू में संगरोध शुरू