इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां पर महिला के साथ निर्भया जैसी वादात हुई है। आरोपियों ने महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद जमकर पिटाई की। इससे अस्पताल में उसकीक मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में बताया कि पीडि़ता शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह में शामिल होकर आरोपी हरि के घर रुक गई थी। यहीं पर सुनील नाम का दूसरा आरोपी भी मौजूद था। यहां पर उन्होंने शराब पी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में महिला की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने कबूल ली है ये बात
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने महिला के लात मारने की बात कबूल की। खंडवा जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की देखरेख में महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं।
पुलिस की ओर से मामले में अपने स्तर पर जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस की ओर से मामले में अन्य खुलासा भी किया जा सकता है। पुलिस की ओर से मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
आपरेशन सिंदूर पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को मिलेगी सिंदूरदानी..
राजसमंद में संत की अग्निस्नान तपस्या! 40 डिग्री तापमान में जलते अलावों के बीच बैठकर साधना, जाने परंपरा के पीछे क्या है रहस्य
28 मई 2025 का मौसम : कल इन प्रदेशों में होगी बरसात, जानिए मौसम की ताजा रिपोर्ट
अक्षय कुमार ने परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने पर दी प्रतिक्रिया
एनएचआरसी ने तमिलनाडु में टैंक की सफाई के दौरान श्रमिकों की मौत पर जारी किया नोटिस