इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद आज पहली बार मणिपुर का दौरा किया है। मोदी आज इम्फाल पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी ने मिजोरम के लोगों को बड़ी सौगात दी है।
इससे पहले खराब मौसम के कारण सभास्थल तक नहीं पहुंच सके पीएम मोदी ने ऑनलाइन ही मिजोरम में रेल लाइन का उद्घाटन कर बड़ी सौगात दी है। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी ने आज 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। ये मिज़ोरम की राजधानी को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। ये यहां के लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
बताया जा रहा है इस रेल लाइन परियोजना में जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में 45 सुरंगें बनाई गई हैं। वहीं इसमें 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल भी शामिल हैं। आपको बता दें कि मोदी आज से 15 सितंबर तक 5 राज्यों के दौरे पर रहेंगे। उनका मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे हजारों करोड़ रुपए की तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।
PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
क्या वाकई प्रोटीन का पावरहाउस है सत्तू? जानिए क्या कहती है साइंस और एक्सपर्ट्स की राय
Asia Cup 2025 IND vs PAK: मैच के बाद नहीं हुआ हैंडशेक, टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे किए बंद
लौंग कई बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें 3 दिन तक कैसे सेवन करने से मिलते हैं चमत्कारी लाभ
कॉफी में मिलाएं यह एक चीज़, न केवल स्वाद बढ़ेगा, सेहत को भी होंगे 5 बड़े फायदे
बॉक्स ऑफिस पर 'मिराई' का जलवा, 'बागी 4' की धीमी रफ्तार, हैरान कर देंगे कमाई के आंकड़े