इंटरनेट डेस्क। लगातार बारिश हो रही हैं और आज जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर सुबह से चल रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश से सबसे ज्यादा कोटा, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर और टोंक जैसे जिले प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बारां, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है।
करीब एक दर्जन जिलों में स्कूल बंद
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अलग-अलग जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की है, प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
किन जिले में कब-कब छुट्टी
अलवर में कक्षा एक से 12 तक सभी स्कूल 30 जुलाई को बंद रहेंगे, यह आदेश आंगनबाडी केंद्रों पर भी लागू होगा। सवाई माधोपुर में 30 और 31 जुलाई को अवकाश रहेगा। बांसवाड़ा में स्कूलों में छुट्टी 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, अजमेर, उदयपुर और राजसमंद में भी 30 और 31 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
जैसलमेर | 30-31 जुलाई |
राजसमंद | 30-31 जुलाई |
अजमेर | 30-31 जुलाई |
सवाई माधोपुर | 30-31 जुलाई |
अलवर | 30 जुलाई |
बांसवाड़ा | 30-31 जुलाई |
भीलवाड़ा | 30 जुलाई |
कोटा | 30 जुलाई से 01 अगस्त |
उदयपुर | 30-31 जुलाई |
अजमेर | 30-31 जुलाई |
धौलपुर | 30 जुलाई |
You may also like
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: आसमान में ड्रोन, ज़मीन पर ख़ौफ़
थायराइड की समस्या: घरेलू उपचार और सावधानियाँ
करोड़ों के मालिक ये 5ˈ बॉलीवुड स्टार्स फिर भी किराए के घर में रहने के लिए मजबूर, एक तो झुग्गी में काट रहा है जीवन
लेख: दहेज एक्ट का इस कदर दुरुपयोग! सुप्रीम कोर्ट ने बदल लिया अपना ही नजरिया
दुकान थी बंद अंदर सेˈ आ रही थी आवाजें लोगों को हुआ शक तो खोला शटर अंदर ऐसी हालत में मिला कपल फिर जो हुआ…