इंटरनेट डेस्क। कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उन्होंने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी। 11 नंवबर को कई न्यूज चैनलों ने उनके निधन की खबर भी चला दी, लेकिन फिर उनकी बेटी ईशा ने इन खबरों को अफवाह बताया। अब घर्मेंद्र घर वापस आ गये है।
अस्पताल से मिली छुट्टी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो धर्मेंद्र को 48 घंटों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अपने परिवार संग सही सलामत घर वापस आ गए हैं। हालांकि, अभी उनकी हालत में कितना सुधार है, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। 89 साल के धर्म पाजी की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिवार और फैंस की चिंता बढ़ गई थी। अभिनेता के चाहने वाले दिन और रात उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।
आई थी ये खबर
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार 10 नवंबर को खबर आई थी कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तखलीफ हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की निगरानी में एक्टर का इलाज चला। इस दौरान ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि अभिनेता की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है और इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया।
pc- livetimes.news,moneycontrol.com, ndtv.in
You may also like

पैंट पर लगे खून के धब्बे ने खोला महिला की हत्या का राज

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

भारत का वस्त्र निर्यात मजबूत और विविध, 111 देशों में बढ़ोतरी

नकली पलकें कूड़ेदान में फेंक दोगी! बस 20 लौंग की कलियों से दोबारा उगेंगी घनी-लंबी लैशेज, बस तरीका जान लो

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान





