वॉशिंगटन: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि उनकी ओर से लगाए गए टैरिफ से भारत के साथ रिश्ते में तनाव आया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि रूसी तेल खरीद के लिए टैरिफ लगाने से भारत और अमेरिका के बीच दरार पैदा हुई है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी माना कि भारत पर 50 प्रतिशत के टैरिफ लगाने का फैसला आसान नहीं है। साथ ही ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के अपने दावे को भी दोहराया है।
ट्रंप ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में भारत पर टैरिफ और संबंधों में तनाव पर बात की है। उन्होंने कहा, भारत रूसी तेल का एक बड़ा ग्राहक है। मैंने इसे रोकने के लिए भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया क्योंकि वे रूस से तेल खरीदते हैं। यह कोई आसान काम नहीं है। यह बड़ी बात है और इससे भारत के साथ रिश्ते में दरार पैदा होती है।'
ट्रंप के टैरिफ से रिश्ते में तनावट्रंप का ये बयान अहम है क्योंकि उनके भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद से अमेरिका-भारत संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रंप और उनके प्रशासन के लोगों ने बार-बार भारत भारत के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी की है। वहीं भारत ने साफ किया है कि वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।
यूक्रेन युद्ध रुकवाने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर शिकंजा कसने के सवाल पर ट्रंप ने यह कहा, 'इसके लिए मैं यह पहले ही कर चुका हूं। मैंने बहुत कुछ किया है। याद रखें कि यह हमारी समस्या से कहीं अधिक यूरोप की समस्या है लेकिन अमेरिका ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए इमानदारी से काम किया है।'
भारत-पाक संघर्ष पर बयानट्रंप ने एक बार फिर से यह भी दोहराया कि उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में कई युद्ध रुकवा दिए हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैंने सात संघर्ष जनवरी से अब तक सुलझाए हैं। इनमें पाकिस्तान और भारत का मई में हुआ टकराव भी शामिल हैं।'
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कांगो और रवांडा के अनसुलझे मुद्दे को भी हल कराया। यह 31 सालों से चल रहा था और लाखों लोग इसमें मारे गए।' भारत-पाक संघर्ष पर ट्रंप 30 से ज्यादा बार बोल चुके हैं। हालांकि भारत ने उनके दावे को पूरी तरह खारिज किया है।

You may also like
ये हैं भारत के` 7 आश्रम जहां ठहर सकते हैं मुफ्त में नहीं लगता एक भी पैसा खाना-पीना सब कुछ फ्री यहां खूबसूरती भी है और दिल का सुकून भी
Asia Cup 2025: ओमान एशियाकप में यह काम करने वाली बनी 9वीं टीम
Harmanpreet Kaur की नज़रें अपनी जमीं पर पहली बार वर्ल्ड कप जीतने पर हैं,पहले मैच में ही रच देंगी इतिहास
चीन में नए आईफोन की सेल पर अड़ंगा, Apple ने ऐसा क्या किया जिससे टालने पड़ गए iphone Air के प्री ऑर्डर्स
ईसाई, यहूदी और इस्लाम धर्म की पवित्र जगह को लक्ज़री मेगा-रिसॉर्ट में बदलने की तैयारी