मूलांक 1

आज मूलांक 1 वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ निर्णयों में देरी हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा और मानसिक तनाव भी हो सकता है। लेकिन आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी के चलते किसी भी परिस्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं। व्यापार के मामले में किसी पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मूलांक 2
आज मूलांक 2 वालों के मन में कई प्रकार की भावनाएं आ सकती हैं, लेकिन आपको इन्हें नियंत्रित रखना होगा। किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे दोनों के संबंध मजबूत होंगे और आपको अच्छा महसूस होगा। व्यापार के मामले में आपके मन में कई विचार और योजनाएं आ सकती हैं। लेकिन आपको अपनी समझदारी और चतुराई का प्रयोग करते हुए फैसले लेने होंगे व संतुलन बनाए रखना होगा। कुछ समय के लिए आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। लेकिन इससे आप खुद के निर्णयों के बारे में बेहतर तरीके से सोच पाएंगे।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों का दिन अच्छा रहेगा। आप व्यापार के मामले में कई अच्छी योजनाएं बना सकते हैं। किसी उच्च अधिकारी या सहयोगी से भी आपकी मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगा। अगर कामकाज को लेकर आपके मन में लंबे समय से कोई विचार चल रहा था, तो आज उस दिशा में काम आगे बढ़ सकता है। परिवार में आपके मार्गदर्शन की सराहना हो सकती है। लेकिन कुछ मामलों में आपको सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश में मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
मूलांक 4
आज मूलांक 4 के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी या दस्तावेजों से जुड़े मामलों में कुछ बाधाएं आने की संभावना है। ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना होगा और सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगी। इसकी जगह आप किसी बड़ी योजना पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपकी सादगी और अनुशासन आपको दूसरों से अलग पहचान देगी।
मूलांक 5

आज मूलांक 5 वाले कामकाज में व्यस्त रहेंगे और कार्यक्षेत्र पर हर काम समझदारी से संभालेंगे। आपको कोई ऐसा समाचार या संदेश मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं और व्यापार के मामले में नए विचार व संपर्क आपको उत्साहित करेंगे। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। बातचीत करने का तरीका बेहतर बनाने से लाभ होगा।
मूलांक 6
आज मूलांक 6 वाले लोग अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करेंगे। किसी करीबी के साथ आप अपने मन की बातें भी साझा कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और सुकून महसूस होगा। कला, संगीत या कोई रचनात्मक कार्य करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे मन को शांति मिलेगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों अपने साथी की भावनाओं को समझना होगा और उन पर ध्यान देने की जरूरत होगी।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 के जातक अपने जीवन के बारे में गहराई से सोचना पसंद करेंगे। आप एकांत में बैठकर खुद को समझने का प्रयास कर सकते हैं। इससे कुछ सवालों के उत्तर भीतर से मिलना संभव है। आज के लिए ध्यान, एकांत और विश्लेषणात्मक सोच लाभकारी साबित हो सकती है। आप भीड़भाड़ से दूरी बनाकर किसी शांत जगह पर बैठकर खुद को अच्छी तरह समझ पाएंगे। आज आपके लिए आत्म विकास महत्वपूर्ण हो सकता है।
मूलांक 8
आज के दिन मूलांक 8 के जातकों को कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप समझदारी से सभी काम आसानी से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में धैर्य और अनुशासन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इससे आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। अगर लंबे समय से कोई काम अधूरा पड़ा था, तो वह अब पूरा हो सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको कोई पुराना भुगतान या कर्ज भरना पड़ सकता है।
मूलांक 9

आज मूलांक 9 वाले लोग ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कार्यों में पूरे साहस आगे बढ़ेंगे। आप कार्यक्षेत्र में कुछ साहसी फैसले भी ले सकते हैं। लेकिन आपको क्रोध और जल्दबाजी करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। जो लोग नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं उन्हें खासतौर से अपने क्रोध पर और शीघ्रता पर नियंत्रण रखना होगा। आपको कोई सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इससे मन को सुकून महसूस होगा।
You may also like
पटना: राजद विधायक रीतलाल यादव के गांव में पुलिस छापेमारी, चारदीवारी निर्माण रुकवाने और तोड़फोड़ का मामला
मौत को मात' देता है भोलेनाथ का ये मंत्र, महाशिवरात्रि पर जपें शिवजी के 5 चमत्कारी मंत्र..!
मजेदार चुटकुले जो आपकी हंसी को रोक नहीं पाएंगे
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की रिलीज डेट का इंतजार, कब आएंगे 2,000 रुपये?
विराट कोहली की फिटनेस का राज: 4000 रुपये लीटर का पानी