Next Story
Newszop

आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 12 सितंबर 2025 : मूलांक 6 और 9 वाले कमाएंगे खूब पैसा, व्यापार में मिलेगी दोगुनी तरक्की, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 12 September 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 12 सितंबर, शुक्रवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 3 अंक के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज गुरु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शुक्रवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और शुक्र का अंक 6 होता है। आज मूलांक 3 वालों को व्यापार में धन लाभ होगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं, मूलांक 6 वालों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है और नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। आइए विस्तार से जानें 12 सितंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए धन के लिहाज से अनुकूल है। अगर पैसों की तंगी का सामना कर रहे थे तो अब उससे छुटकारा मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा हानि हो सकती है। सेहत पर भी खास ध्यान दें। पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ सुखद दिन व्यतीत होने से, सुकून मिलेगा।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के मामले में किसी पुराने निवेश से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। ऐसे में धन की कमी दूर होगी और आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करने से लाभ होगा और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। धन लाभ के भी शुभ संयोग बन रहे हैं।


मूलांक 3 image

आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार के मामले में आपको लाभ मिल सकता है और धन लाभ के भी शुभ संयोग बन रहे हैं। व्यापार में साझेदारी के लिए कुछ नए प्रस्ताव आ सकते हैं। इन्हें स्वीकार करने से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। लेकिन आपको सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा, खानपान को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। जीवनसाथी के दिन अच्छा व्यतीत होगा।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों को अपना अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, व्यापार के क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन लाभ के लिए भी शुभ संयोग बन रहे हैं। आप कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का विचार भी बना सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में बदलाव करने की इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं, पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।


मूलांक 5 image

आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सोच-समझकर धन निवेश करना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि, व्यापार के मामले में लाभ के कुछ नए मार्ग खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सचेत रहना होगा। आज सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और व्यापार में भी लाभ होने के योग हैं। नौकरी करने वालों को अपनी समझदारी से तरक्की हासिल होगी और सभी अटके काम पूरे होने लगेंगे। आय में वृद्धि होने के संयोग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।


मूलांक 7 image

आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ उत्तम समय व्यतीत होगी और परिवार में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। वहीं, धार्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून महसूस हो सकता है।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी स्थान पर सोच-समझकर धन निवेश करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अभी के लिए जोखिम भरे निर्णयों को टालना बेहतर रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोग अपनी जॉब बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनने के योग हैं।


मूलांक 9 image

आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे और पिता की सलाह पर धन निवेश करने से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा और आपके लिए लाभ के कुछ नए मार्ग खुल सकते हैं। नौकरी करने वालों की सूझबूझ व चतुराई की कार्यक्षेत्र में सराहना की जाएगी। इसी के चलते आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा।

Loving Newspoint? Download the app now