'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल की छोटी बहन चुटकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा रूपारेल का सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक खास रिश्ता है। वह उनकी कजिन हैं। उन्होंने अब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस की जहीर इकबाल के से शादी के बारे में बात की। और उस समारोह में पारिवारिक मनमुटाव के बारे में रिएक्ट किया। उन्होंने खंडन किया कि ऐसा कुछ नहीं था। सब अफवाह थी। उसमें रत्तीभर सच्चाई नहीं थी।
पूजा रूपारेल ने 'हिंदी रश' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब लोग फेमस हो जाते हैं तो कॉन्ट्रोवर्सी होती ही है। सोनाक्षी की शादी को सभी ने सपोर्ट किया था। दोनों पक्ष मौजूद थे। मुझे पता है कि शत्रुघ्न अंकल सोनाक्षी के फैसले के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे। वह उनकी आंखों का तारा हैं। वह अपने बेटों को डांट सकते हैं लेकिन सोनाक्षी को कभी नहीं। वह सबके साथ स्ट्रिक्ट हैं। लेकिन सोनाक्षी के साथ नहीं।'
पूजा रूपारेल ने सोनाक्षी की शादी के बारे में कहा
पूजा रूपारेल ने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा नाराज थे और फंक्शन में झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया, 'लोगों को दूसरी की लाइफ में दखल नहीं देना चाहिए। अगर थप्पड़ या बहस जैसी कोई बात होती तो मैं समझ सकती थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसा नहीं था कि इनकी शादी का फैसला रातोंरात लिया गया था। वो कई साल से साथ थे। और सोच-समझकर लिया गया फैसला था।'
सोनाक्षी सिन्हा की मां लगती हैं मौसी
पूजा ने बताया कि उन्हें सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा के जरिए एक्टिंग में पहला ब्रेक मिला था। 'मेरी मौसी पूनम सिन्हा, आज भी मुझसे बहुत प्यार करती हैं। एक बार मैंने दिवाली के एक मेले में डांस किया था और मेरी मां उसे रिकॉर्ड कर लिया था। जब राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन ने मेरी मौसी के घर पर वह टेप देखा तो उन्होंने मुझसे मिलने के लिए कहा क्योंकि वह एक यंग एक्ट्रेस को खोज रही थीं।'

You may also like

कोकीन, हेरोइन और गांजा 100 KG से ज्यादा का ड्रग्स, दिल्ली-NCR में 108 करोड़ का माल बरामद, 26 विदेशी गिरफ्तार

हल्की सी गेंद हिली नहीं कि शुभमन गिल लौट गए पवेलियन, ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं खेल पा रहे इंग्लैंड वाली पारी?

Stress Control: चेतावनी! आधी रात तक नींद नहीं आती, रोज़ जागते रहते है? तो इस गंभीर बीमारी का है ख़तरा

सुपारी किलिंग..13 केस और सोशल मीडिया पर भौकाल, कौन है गैंगस्टर कुकू पहाड़िया, जिसे दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने बनाई नई कंपनी, जकरबर्ग का मिला साथ, जानिए क्या होगा बिजनेस