अशोकनगरः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर के साथ पूरे प्रदेश में विभिन्न जगहों पर योग का आयोजन किया गया। इस कड़ी में अशोकनगर जिला जेल में योग का आयोजन किया गया। यहां समाज सेवी संस्था ने जेल में सजा काट रहे कैदियों को स्वस्थ रहने के लिए योग कराया गया।
इस खबर को पढ़कर आपको लग रहा है कि यह सामान्य खबर है। लेकिन इस योग शिविर में खास बात यह रही कि यहां पुरुष कैदियों के साथ महिला कैदियों ने भी योग किया। हालांकि महिला कैदियों का योग करना इस बात के लिए खास बनाता है कि उन्होंने घूंघट में योग किया।
कैदियों को बताया गया योग का महत्व
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योग अभियान के तहत कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिला जेल में सजा काट रहे कैदियों को भी योग की महत्वता बताई गई। साथ ही योग से किस तरह मानसिक स्थिति में होने वाले सुधार और स्वास्थ्य जीवन जीने में सहायक है यह भी बताया गया।
घूंघट में महिलाओं ने किया योग
योग दिवस के दौरान नेशनल बुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे जिला जेल पहुंचे। उन्होंने यहां महिला कैदियों को योग कराया। इस योगाभ्यास के बीच खास बात यह रही कि महिला कैदियों ने घूंघट किया हुआ था। उन्होंने बिना घूंघट हटाए ही योग किया जो चर्चा का विषय बना।
योग दिवस पर एमएलए की कहावत पर हंसी ठहाके
इस बीच योग दिवस का मुख्य आयोजन जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अनोखा तरीका चुना। विधायक बोले कि पहला सुख निरोगी काया... दूसरा सुख घर में माया... तीसरा सुख कुलवंती नारी... चौथा सुख बेटा आज्ञाकारी। इसके बाद आगे कहा कि निरोगी वाला कर लो बाकि तो आप लोग देख ही रहे हो, कोई कहां जा रहा है। बेटा मोबाइल नहीं छोड़ रहा है। इसी बात पर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी, जनप्रतिनिधि हंसी ठहाके लगे।

You may also like
Aaj Ka Panchang: अज है आषाढ़ कृष्ण की द्वादशी तिथि, 3 मिनट के वायरल वीडियो में जाने शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी
जिस हिस्ट्रीशीटर को गली-गली खोज रही थी पुलिस, अपने ही घर में साड़ी पहन बैठा था, घूंघट उठते ही खुल गई पोल
भारत का सबसे भयानक मंदिर ,जहा जाने से आज भी डरते है लोग
मॉर्निंग की ताजा खबर, 22 जून: ईरान-इजरायल जंग के बीच बड़ा अपडेट, गुजरात में आज पंचायत चुनाव, दिल्ली में मॉनसून कब? टॉप अपडेट्स
आज का मकर राशिफल, 22 जून 2025 : जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, कार्यक्षेत्र में फेरबदल के आसार