रांचीः रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 जून को हुई भारी बारिश के कारण पहले ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अब 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण 26 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जून को रांची के साथ-साथ रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भी भारी बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण बारिश
मौसम विभाग ने विभाग ने यह भी कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 26 जून तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

You may also like
जीतन राम मांझी का तेजस्वी यादव को जवाब, 'क्रिकेट में फेल बेटे को पिता ने राजनीति में उतार दिया'
अमेरिका के ईरान पर हमले से कच्चे तेल की कीमतों में हो सकता है इजाफा
अमेरिकी एयर स्ट्राइक के बाद ईरान का इजरायल पर हमला, दागीं 30 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल
'सूजा दिया इसने मार-मार कर', स्टंप माइक में कैद हुई Rishabh Pant की दर्द भरी आवाज; देखें VIDEO
8 घंटे की शिफ्ट अहंकार नहीं, मन लगाकर काम करने का सवाल :डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा