संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यहां चार युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर जंगल में ले जाकर दरिंदगी की। विरोध करने पर पीड़िता को पीटा गया और जान से मारने की कोशिश की गई। हिम्मत दिखाते हुए किशोरी ने बाइक पलटाकर खुद को बचाया और शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुला लिया।
शिवा सिंह और राज को पुलिस ने लिया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा सिंह और राज के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बख्शी का तालाब की रहने वाली 16 साल की किशोरी रात करीब 8:30 बजे अपने पुराने घर से नए घर की तरफ जा रही थी। इस बीच रास्ते में सुनसान जगह पर मौका पाकर 2 युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद जंगल ले गए। जहां चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
दो की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। उनका आरोप है कि पुलिस शुरू में कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही थी। मामला सामने आने के बाद लाखन आर्मी प्रमुख सूरज पासी ने सोशल मीडिया पर घटना का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस और यूपी पुलिस को टैग किया।
डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दो आरोपी शिवा सिंह और राज गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

You may also like
`350` साल से इस गांव के आंगन में नहीं हुई शादी, बहू भी पहली रात गुजारती है घर से दूर, जाने क्यों
ग्रेटर नोएडा: तेज रफ्तार कार ने ट्रक को टक्कर मारी, एक छात्रा की मौत
गांधी जयंती पर नागपुर से सेवाग्राम तक 'संविधान सत्याग्रह यात्रा' निकालेंगे महात्मा गांधी के परपोते
सीआईडी ने तेलंगाना से एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे कृष्ण कृपा धाम, 200 से अधिक संतों और महंतों संग की बैठक