Next Story
Newszop

आज का कर्क राशिफल, 18 जुलाई 2025 : आपको आज कमाई के काफी अवसर मिलेंगे

Send Push
Cancer Horoscope Today 18 July 2025 :

आज कर्क राशि का करियर और कारोबार :
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय लाभ दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कामकाज में आप आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आप किसी डील को फाइनल करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप आज तकनीकी कार्य में विशेष रूप से सफलता पाएंगे। अकाउंट और प्रबंधन कार्य से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फायदेमंद होगा। आपकी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता की आज प्रशंसा होगी। आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।



आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल: घर परिवार में आज के दिन तालमेल बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त कर पाएगे। आपको आज ससुराल पक्ष से फायदा मिल सकता है। आपको आज शाम के समय परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई खोई हुई चीज भी आज मिल सकती है। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ वक्त बिता सकते हैं। किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।



आज कर्क राशि की सेहत : सेहत के लिहाज से कर्क राशि के जातक के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। लेकिन एहतियात का आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपको आज जल का सेवन प्रचुर मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।



आज कर्क राशि के उपाय : आज कर्क राशि के जातकों को माता दुर्गा की उपासना पूजा करनी चाहिए। और दुर्गा देवी के मंत्र का ध्यान करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now