Next Story
Newszop

आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 सितंबर 2025 : मूलांक 4 को भाग्य का साथ मिलेगा, मूलांक 5 को सफलता के मिलेंगे मार्ग, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 20 September 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 20 सितंबर, शनिवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 2 अंक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शनिवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह शनि होते हैं और शनि का अंक 8 होता है। आज मूलांक 2 वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, खर्चे बढ़ने की संभावना है। वहीं, मूलांक 8 वालों का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। आइए विस्तार से जानें 20 सितंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य से निम्न रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सोचे हुए कार्य पूरे होने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में धन आपकी अपेक्षा से ज्यादा खर्च हो सकता है। हालांकि, राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा और आप नए संपर्क बना सकते हैं। परिवार में पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन तनाव से भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में आपको धन निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में आप किसी नए प्रस्ताव को लेकर योजना बना सकते हैं। लेकिन मन ही मन कोई बात परेशान करेगी। परिवार में माता को कोई उपहार दे सकते हैं। इससे आपके कुछ बिगड़े काम बन सकते हैं।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वालों का आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। खर्चे सामान्य से अधिक हो सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि, सांस से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि, परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सलाह मानने से लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी प्रकार के विवाद खुद को दूर रखना होगा।


मूलांक 4 image

आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। रिसर्च के कार्यों में आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और ससुराल पक्ष से भरपूर प्रेम मिलेगा। लेकिन आज कोई भी बिजली से जुड़ा उपकरण खरीदने से बचें।


मूलांक 5 image

आज के दिन मूलांक 5 वालों के बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता पाने का नया और उत्तम मार्ग मिलने की संभावना है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन दस्तावेज से जुड़े किसी भी काम में संभलकर हस्ताक्षर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता के साथ रिश्ते मधुर होने से आपको सुकून महसूस होगा और मन प्रसन्न रहेगा।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों को अपने निजी जीवन पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको किसी भी प्रकार के प्रेम प्रसंग से इस समय दूरी बनानी होगी। अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें और सेहत पर भी विशेष ध्यान दें। घर की सुख-शांति में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में इस समय धैर्य और संयम के साथ कोई भी काम करना बेहद जरूरी होगा।


मूलांक 7 image

आज के दिन मूलांक 7 वाले अपनी संतान को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जिससे आपको मानसिक शांति महसूस होने की संभावना है। आप कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसमें आपको ससुराल पक्ष का भी साथ मिलेगा। लेकिन आज कोई भी नया लैपटॉप या मोबाइल खरीदने से परहेज करें।


मूलांक 8 image

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा। यात्रा के दौरान आपको वाहन संभलकर चलाना होगा। वहीं, किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आज के दिन आपको कोई भी लोहे से जुड़ी वस्तु खरीदने से बचना चाहिए।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों को घर और कार्यस्थल पर बिजली के उपकरणों को संभलकर इस्तेमाल करना होगा। वरना समस्या खड़ी हो सकती है। साथ ही, किसी भी मामले में अत्यधिक क्रोध से बचें। अन्यथा स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। आज के दिन आपको वाहन खरीदने से बचना होगा। परिवार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। वहीं, जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस करने से बचें।

Loving Newspoint? Download the app now