फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजब-गजब कारनामा सामने आया है। यहां एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि 5 युवकों से शादियां रचाई। इतना ही नहीं अब अपने देवर के इश्क में दीवानी है। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला कई बार बाहरी व्यक्तियों से उसकी पिटाई भी करा चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंकज अग्रहरी नामक युवक की शादी 16 अप्रैल को बांदा जिले के मरका थाना के रहने वाली एक महिला से हुई थी। महिला की यह पांचवीं शादी थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति पंकज का आरोप है कि अचानक कुछ ही महीनों बाद ही उसके छोटे भाई (सगे देवर) से पत्नी का अफेयर शुरू हो गया। इतना ही नही महिला ने पंकज से शादी रचाने के पहले चार शादियां कर चुकी है। पंकज उसका पांचवां पति है।
पति की पिटाई और सास-ससुर को किया बेघरआरोप कि महिला ने पति पंकज के घर से जेवर और नकदी अपने मायके भेज दी है। साथ ही अत्याचार की हदें पार करते हुए महिला ने सास-ससुर को बेघर करने के साथ महिला ने बाहरी लड़कों को बुलाकर कई बार पति की पिटाई भी करवाई।
पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पत्नी से जान का खतरा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

You may also like
पीएम मोदी संवेदनशील नेता, ईरान में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी हमारी जिम्मेदारी : सुधीर मुनगंटीवार
Chanakya Niti: जहरीले' सांप होते हैं ये 3 लोग. ये मर भी रहे हो तो इनकी मदद मत करना
बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी
श्री राधा- कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
ठाणे में,30अवैध इमारतों पर मनपा की गाज गिरी