अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अचानक छुट्टी पर जाने से राज्य की नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है। उनके छुट्टी पर जाने के बाद से प्रशासनिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों विशेष रूप से हार्ट की समस्या के चलते इलाज के लिए दिल्ली गए हैं। फिलहाल वे आराम भी कर रहे हैं।
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अनुपस्थिति में प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त सहित एसपी गोयल के संभाले जा रहे सभी विभागों का कार्यभार सौंप दिया है। एसपी गोयल के छुट्टी से लौटने तक दीपक कुमार की उनका चार्ज संभालेंगे।
कारणों को लेकर जानकारी नहींहालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है कि एसपी गोयल किस वजह से छुट्टी पर गए हैं। सूत्रों की माने तो हार्ट में दिक्कत होने के कारण वो छुट्टी पर चले गए हैं। दरअसल, 31 जुलाई को मनोज कुमार सिंह के रिटायर होने के बाद सीनियर आईएएस शशि प्रकाश गोयल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।
इसके साथ ही उनके पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव (समन्वय विभाग), अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा और उपशा तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प के दायित्व भी हैं। अब उनके अवकाश पर जाते ही यह सभी जिम्मेदारियां कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को सौंप दी गई हैं।
चर्चाओं का बाजार गरमायाएसपी गोयल को मुख्य सचिव बने अभी लगभग 20 दिन ही हुए हैं। ऐसे में उनके अचानक छुट्टी पर जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार एसपी गोयल दिल्ली में थे और वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी ले ली है।
इस बीच राज्य की प्रशासनिक मशीनरी में बड़े स्तर पर फेरबदल की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो यूपी सरकार जल्द ही अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव सहित कई विभागों के सचिव और कुछ मंडलायुक्तों का तबादला कर सकती है।

You may also like
गांव का नाम शारीरिक संबंध पर रखा ग्रामीण हुए परेशान.. किसीˈ को बताओं को शर्म से हो जाते हैं लाल
तांत्रिक को घर ले गई महिला, झाड़-फूंक के बाद उड़ा ले गया ऐसी चीज… पीटती रह गई माथा
सहेली के प्यार में औरत से बना मर्द लेकिन हो गईˈ बड़ी गड़बड़ माथा पीट रहे दोनों
OOPS Moment का शिकार हुईं ये 3 एक्ट्रेस एक का दिखाˈ अंडरगारमेंट तो किसी का…
जब भारत के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से मैदान में उतरेˈ सचिन तेंदुलकर। जानें क्यों