नई दिल्ली: राजधानी की दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक संगीत समारोह स्थल के पास कथित रोड-रेज की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनसे पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो ऑनलाइन सार्वजनिक होने के बाद मामला सामने आया।
एक अधिकारी के अनुसार घटना दो नवंबर की रात को हुई, जब शिकायतकर्ता अपनी तीन मित्रों (दो महिलाएं) के साथ द्वारका सेक्टर 10 में गायक तलविंदर के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब उनकी कार (पंजाब के पंजीकरण नंबर वाली) कार्यक्रम स्थल के पास भारी ट्रैफिक से गुजर रही थी तभी कथित तौर पर वह एक अन्य वाहन से टकरा गई।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई
अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद तीन नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, दूसरी गाड़ी (हुंडई वरना) - गुरुग्राम के पते पर पंजीकृत पाई गई लेकिन उसमें सवार कथित लोग वहां नहीं रहते थे।
आरोपी की हुई पहचान
उन्होंने कहा कि बाद में एक टीम ने एक आरोपी की पहचान पुनीत के रूप में की। घटना में दो अन्य लोग शामिल थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कोई चोट नहीं आई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

यो यो हनी सिंह के 'चिलगम' गाने में मलाइका अरोड़ा का डांस देख भड़के यूजर्स, बोले- बहुत ही अश्लील और वाहियात

Weekend Ka Vaar: सलमान ने फरहाना संग की प्रियंका जग्गा वाली हरकत, बोले- गेट खोलो, बाहर निकालो, तान्या को भी लपेटा

आज का मौसम 08 नवंबर 2025: तीन राज्यों में भीषण बारिश, दिल्ली-NCR में चलेगी तेज हवाएं, उत्तराखंड में बढे़गी गर्मी... वेदर अपडेट

Gurugram News: कैसे एक असंभावित तिकड़ी ने किया खेल? फर्जी पोक्सो केस रैकेट चलाकर चौंकाया, पुलिस जांच में मिला 'कुबेर का खजाना'

गुजराती फिल्म 'लालो: कृष्ण सदा सहायते' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम