नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर आजकल ब्राजील, कोलंबिया, गुयाना और पनामा की यात्रा पर हैं। थरूर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी देने के लिए इन देशों में गए हैं। वे इंडियन डिप्लोमैटिक आउटरीच का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थरूर की वर्तमान विदेश यात्रा के समय का है, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। वीडियो 2 साल पुराना है।वीडियो में कांग्रेस सांसद एक लड़की के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। माइक पर बोलते हुए लड़की थरूर की तारीफ करती है और थरूर से खुद के बारे में बताने को कहती है। इस पर थरूर लड़की की प्रशंसा करते हुए मजाकिया अंदाज में सफलता के लिए सही माता-पिता का चुनाव करने के लिए कहते हैं।
शायद ऐसा मौका फिर न मिलेवीडियो में नजर आ रही लड़की थरूर से सवाल पूछती है। वह कहती है कि शायद ही मुझे ऐसा मौका मिले, इसलिए अपने बारे में बताइए। लड़की पूछती है कि कोई इतना अच्छा दिखने के साथ-साथ उतना ही प्रतिभाशाली और बुद्धिमान कैसे हो सकता है। दो साल पहले भी शेयर हुआ था वीडियोShashi Tharoor be like Jalwa hai humara 😂 pic.twitter.com/Y09WXAjoHv
— BALA (@erbmjha) May 28, 2025
बचपन से ही थी पढ़ने की आदतलड़की का सवाल सुनकर शशि थरूर पहले हंसते हैं और फिर कहते हैं कि कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि अपने माता-पिता का चुनाव करते समय दिमाग खुला रखें। बाकी सब चीजों पर आपको मेहनत करनी होगी। थरूर ने आगे कहा कि उन्हें बचपन से ही पढ़ने की आदत थी और वे आज भी पढ़ते हैं।@ShashiTharoor 's Epic replay to a biggest fan in Nagaland pic.twitter.com/4dsm9segST
— Abhishek G (@AbhishekGachchi) March 5, 2023
You may also like
Rajnath Singh's Challenge To Pakistan From INS Vikrant : नौसेना अगर हरकत में आती तो पाकिस्तान के चार टुकड़े हो जाते, आईएनएस विक्रांत से राजनाथ सिंह की ललकार
पतंजलि को मिला पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी पर नोटिस, क्या बाबा रामदेव ने 'शरबत जिहाद' के जरिए धर्म को विवाद में घसीटा?
पीओके बने भारत का हिस्सा : जेपी
नैक ने विधि महाविद्यालय को दिया उत्कृष्ट सीजीपीए व ग्रेडिंग
भाेपाल में पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, भाई का आराेप बहन को प्रताड़ित करते थे जीजा