बात कुछ 34 साल पुरानी है। माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, मून मून सेन जैसे सितारों से सजी एक फिल्म आई थी, जिसने बॉलीवुड के दर्शकों को दीवाना बना दिया था। एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, जिसे देखते हुए सिनेमाघरों में दर्शकों की रूह कांप गई। कइयों की चीख निकल गई। पार्थो घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का नाम है '100 डेज', जिसकी लागत उस दौर में महज 95 लाख रुपये थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने 8.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब आप सोच रहे होंगे हम आज अचानक इस फिल्म की चर्चा क्यों कर रहे हैं! दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर जय मेहता अब इस क्लासिक कल्ट फिल्म को वेब सीरीज की शक्ल देने वाले हैं। कहानी में आज के जमाने के हिसाब से नए किरदार होंगे और नए ट्विस्ट भी जोड़े जाएंगे।
साल 1991 में रिलीज हुई '100 डेज' मूल रूप से 1984 की तमिल सुपरहिट फिल्म 'नूरवथु नाल' का रीमेक थी, जो खुद भी 1977 की इटैलियन क्लासिक 'सेटे नोट इन नीरो' (द साइकिक) और हॉलीवुड थ्रिलर 'आइज ऑफ लॉरा मार्स' से प्रेरित थी। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे सोते-जागते एक मर्डर के विजन आते हैं। अपने इस पूर्वाभास से वह परेशान हो जाती है और इसके कारण का पता लगाने की कोशिश करती है। कहानी में आगे पता चलता है कि एक सीरियल किलर भी है।
लीड रोल में होंगे अभिषेक कुमार और सृष्टि सिंह'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज के करीब तीन दशक बाद जय मेहता इस पर वेब सीरीज बना रहे हैं। इसमें अभिषेक कुमार और सृष्टि सिंह लीड रोल में होंगे। बताया जाता है कि सीरीज की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसी साल के अंत तक इसे रिलीज भी किया जाएगा। खास बात यह भी है कि इसे Amazon MX Player के वर्टिकल प्लेटफॉर्म, 'MX फटाफट' पर एक माइक्रो-ड्रामा के रूप में स्ट्रीम किया जाएगा।
कहानी में जोड़े जाएंगे नए ट्विस्टमॉर्डन जमाने के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, सीरीज की कहानी में बदलाव किए गए हैं। लेकिन निर्माताओं ने मूल फिल्म के रहस्य और रोमांच को बरकरार रखा है। जय मेहता कहते हैं, 'मैंने '100 डेज' फिल्म बनाई थी, जो पूर्वाभासों पर आधारित थी। अब, हम इसे एक नए मोड़ के साथ वेब शो के तौर परला रहे हैं। हमारा मकसद इसे आज की उस पीढ़ी से जोड़ना है, जो कहानियों को अलग तरह से देखती-समझती है।'
'100 डेज' की कहानीफिल्म की शुरुआत देवी (माधुरी दीक्षित) नाम की लड़की से होती है, जिसे अचानक उन घटनाओं और दुर्घटनाओं के विजन दिखाई देते हैं, जो अभी होने वाले हैं। देवी को अपनी बहन रमा (मुनमुन सेन) की हत्या का पूर्वाभास होता है। देवी इससे परेशान हो जाती है। उसके कॉलेज के दोस्त सुधा माथुर (सबीहा) और सुनील (जावेद जाफरी) उसे इस परेशानी से बाहर निकालने में मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता। देवी अपनी बहन से बात करती है, जिसके बाद उसे सुकून मिलता है। हालांकि, कुछ समय बाद ही रमा की उसी तरह हत्या कर दी जाती है, जैसा देवी ने महसूस किया था।
हत्यारा रमा की लाश को एक हवेली की दीवार में छिपा देता है। देवी को खबर लगती है कि रमा लापता हो गई है। अब देवी हर किसी को यह समझाने की कोशिश करती है कि रमा मर चुकी है। लेकिन कोई नहीं मानता। पांच साल बाद, देवी अपने चाचा (अजीत वछानी) के घर चली जाती है और उसकी शादी राम से हो जाती है। दोनों परिवार की पुश्तैनी हवेली में रहने चले जाते हैं। यह वही हवेली है, जहां रमा की लाश दफ्न है। देवी को एक बार फिर से विजन आते हैं, वह फिर से पूर्वाभाषों में घिर जाती है। इस बार उसे कंकाल दिखाई देते हैं। वह दीवार तोड़ती है, तो एक कंकाल मिलता है।
OTT पर मौजूद है फिल्म '100 डेज'कहानी में आगे रोमांच, रहस्य और तनाव तीनों बढ़ता जाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो हत्यारा कौन है, जिसने रमा की जान ली? पुलिस की जांच, देवी को होने वाले पूर्वाभाष, इन सब के बीच यह भी पता चलता है कि यह कोई सीरियल किलर है? तो क्या अब उसके निशाने पर देवी है? यह सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वैसे, आप चाहें तो वेब सीरीज की रिलीज से पहले Prime Video पर '100 डेज' फिल्म भी देख सकते हैं।

You may also like

अब खुलेगा राज... हरियाणा SIT ने कब्जे में ली अकील की डायरी, पंजाब के पूर्व DGP की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

महाराष्ट्र: आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत, पिता के सामने बेटे ने तोड़ा दम

Rare Earth Minerals: ब्राजील के पास यह कौन सा तुरुप का इक्का जो ट्रंप को ला देगा घुटनों पर! भारत को क्या होगा फायदा?

मध्य प्रदेश : कफ सिरप मामले में दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जांच की मांग

दिल्लीः सीलमपुर पुलिस ने डकैती केस का किया खुलासा, लूट के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार