Next Story
Newszop

सियार का शिकार कर लेटा मगरमच्छ इंसानों को दिखाने लगा रौद्र रूप, जबड़ा खोला तो सबकी सिट्टी पिट्टी गुम

Send Push
शिवपुरी: जिले में बारिश होते ही मगरमच्छों के निकलने का क्रम जारी है। गुरुवार को विजयपुर गांव में 6 फीट का मगरमच्छ निकल आया। इस मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणों ने आपस में मिलकर इस 6 फीट के मगरमच्छ को पकड़ा और काबू में किया।





मगरमच्छ ने किया सियार का शिकार

शिवपुरी जिले के विजयपुर गांव की ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को अचानक मगरमच्छ निकल आया। तालाब के किनारे पहले यह मगरमच्छ दिखाई देता था लेकिन गुरुवार को इसने सुबह एक सियार का शिकार कर लिया और उसे खा लिया। इसके बाद यह मगरमच्छ शांत बैठा था। बाद में यह खेत में पहुंच गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर इसे काबू में किया। वन विभाग की टीम ने इस मगरमच्छ को बाद में सिंध नदी में छोड़ दिया।



लगातार निकल रहे हैं मगरमच्छ

शिवपुरी में इस समय बारिश का क्रम लगातार जारी है और बारिश होते ही शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में मगरमच्छ निकल रहे हैं। अभी दो दिन पहले भी शिवपुरी शहर में शिवा नगर कॉलोनी में मगरमच्छ निकल आया था। इसके अलावा पोहरी और कोलारस में भी मगरमच्छ निकल चुके हैं।

Video



सांख्य सागर झील में है बड़ी संख्या में मगरमच्छ

शिवपुरी के माधव टाइगर नेशनल पार्क में स्थित सांख्य सागर झील में इस समय बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। यह मगरमच्छ सांख्य सागर झील से लगे नलों के सहारे शहर में निकल आते हैं। बीते कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो करीब 50 बार शहरी क्षेत्र के इलाकों में मगरमच्छ निकले हैं। इनमें महावीर नगर, ठंडी सड़क, महल कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, छतरी रोड, रामबाग कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड आदि स्थानों पर मगरमच्छ निकल चुके हैं। माधव टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित सांख्यसागर झील 70 के दशक में मद्रास से मगरमच्छ लाए गए थे। अब इनकी संख्या काफी बढ़ चुकी है।

Loving Newspoint? Download the app now