सुनील मिश्रा, संभल: यूपी के संभल में बीते साल 24 नंवबर को जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा और बवाल के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर सख्त ऐक्शन की तैयारी है। साजिशकर्ता के तौर पर शामिल शारिक साटा के दीपा सराय स्थित आवास पर एसआईटी ने बीएसएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया है। इसके साथ ही डुगडुगी पिटवा कर आसपास के लोगों को फरार आरोपी की सूचना दी।
आरोपी सारिक साटा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए हैं। लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है और ऐसी जानकारियां मिल रही हैं कि आरोपी दुबई में जाकर छिपा बैठा है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हिंसा और बवाल की जांच एसआईटी कर रही है। बवाल के दौरान शारिक साटा के गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज,गुलाम और वारिस ने गोली चलाई थी। इसमें लोगों की जान गई थीं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पुछतांछ में बताया कि सारिक साटा ने ही हथियार उपलब्ध कराए थे। और उसने ही गोली चलाने के लिए कहा था। जिससे शहर के हालात पूरी तरह बिगड़ गए।
इस साजिश के रचने में शारिक साटा आरोपी है। उसके खिलाफ वाहन चोरी समेत 60 मुकदमें दर्ज है। वह देश के बड़े कुख्यात चोर की सूची में शामिल है। जानकारी मिल रही हैं कि वह दुबई भाग गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया हुआ है। इसके अतिरिक्त आगे कार्रवाई जारी है।
बीते साल जामा मस्जिद के दूसरी बार सर्वेक्षण के बीच संभल में जमकर हिंसा और बवाल हुआ था। इस हिंसा में 4 लोगों की मौतें हुई थी। साथ ही 29 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इसके बाद संभल पुलिस प्रशासन ने बवालियों पर एक्शन लिया और उन्हें चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कर अरेस्टिंग शुरू कर दी है।
अलग-अलग जांच टीमें इस हिंसा की जांचों में जुटी हुई है। परत दर परत अब हिंसा की सच्चाई खुलकर सामने आ रही है। विदेशी हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। जिससे हिंसा की सुनियोजित साजिश की खबरें भी सामने आई थी।

You may also like

सपा नेत्री पूनम पंडित ने वीडियो जारी कर दुर्गेश कुमारी पर उठाए, पूछा- 2027 के चुनाव से मेरी शादी से क्या लेना देना

जानलेवा या बेहद भयानक... गौतम गंभीर की कोचिंग पर ये क्या बोल गया दिग्गज? सीरीज हार के बाद फिर सवालों में घेरा

तीन पति, सभी ने छोड़ा, BF भी दे गया प्रेग्नेंट GF` को धोखा, बच्चा होने के 6 महीने बाद हुआ ऐसा खुलासा कि…

वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने वाला मदरसा बना सुर्खियों का केंद्र!, मौलाना गया जेल, 13 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ?

फुटबॉल: ईरान से मिली हार के बाद नेपाल के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम