रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 24 अप्रैल 2025: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिल रही है और पारा भी दिन पर दिन चढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। रुड़की सहित गई मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी ने परेशान किया हुआ है। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग परेशान हैं। अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी लोगों को सताने लगी है। काशीपुर, कोटद्वार, खटीमा, रुद्रपुर और रुड़की जैसे मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। देहरादून में भी दिन के समय तापमान लगातार तीन दिनों से 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह और शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं है और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्म हवाएं चलने लगी है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं और बारिश होने का भी अनुमान है, जिससे तापमान पर भी असर पड़ेगा।
You may also like
Uttar Pradesh: देवर ने भाभी के साथ कई दिनों तक किया दुराचार, पति और सुसर भी...
पूर्व प्रेमी बना हैवान: पहले छात्रा का बायां हाथ मिला… फिर सिर का कंकाल और पसलियां, बर्बरता देख सिहर गए लोग ♩
Top 5 Desktop Monitors in 2025 for Editing Work and Entertainment
बिजनेस: 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के लग्जरी सामान की खरीद पर 22 अप्रैल से 1% टीसीएस लागू
बिजनेस: अडानी समूह ने स्पेक्ट्रम बेचकर दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश की योजना छोड़ी