बड़े पर्दे पर डायनासोर की खूंखार दुनिया 1993 से ही फैंस की फेवरेट बनी हुई है। 'जुरासिक पार्क' फ्रेंचाइजी की 7वीं फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' इसी साल जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गैरेथ एडवर्ड्स के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी डेविड कोएप ने लिखी है। स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली स्टारर यह फिल्म साल 2022 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' का स्टैंडअलोन सीक्वल है, जबकि 'जुरासिक वर्ल्ड' फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है। दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब यह फिल्म OTT पर रिलीज हो रही है।
' जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भारतीय सिनेमाघरों में गजब की हुंकार भरी थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 102.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड 7261.13 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई। इस फिल्म में स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली के साथ महरशला अली, रूपर्ट फ्रेंड, एड स्क्रेन, लूना ब्लेज़ और डेविड इकोनो भी हैं।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की कहानी
फिल्म की कहानी साल 2008 में शुरू होती है। एक दवा कंपनी है, जो विशेषज्ञों की एक टीम तैयार करती है। इसमें पूर्व ऑपरेटिव जोरा बेनेट (स्कारलेट जोहानसन) और जीवाश्म विज्ञानी डॉ. हेनरी लूमिस (जोनाथन बेली) हैं। यह टीम दुनिया के अंतिम प्रागैतिहासिक जीवों से खून के नमूने लेने के लिए निकली है। उनका मिशन उन्हें एक ऐसे द्वीप पर ले जाता है, जो इंजीनियर्ड हाइब्रिड जीवों से भरा हुआ है। ये वो विशाल जीव हैं, जो तैर सकते हैं, हवा में उड़ान भर सकते हैं। हालांकि, द्वीप पर पहुंची टीम को पता चलता है कि उनके साथ धोखा हुआ है। असल में बात सिर्फ सैम्पल लेने की नहीं है।
दरअसल, मुनाफा कमाने की होड़ में यह दवा कंपनी कुछ और ही प्लान कर बैठी है। लेकिन अब विशेषज्ञों की टीम आत्मघाती मिशन पर है। बात अब जान बचाने की है। टीम को पता चलता है कि ये खूंखार डायनासोर असल में वो हैं, जिन्हें उनके अग्रेसिव नेचर की वजह से कभी पार्क का हिस्सा बनाना ही नहीं था। कहानी में आगे क्या होता है, जीत खूंखार डायनासोर्स की होती है, या विज्ञानियों के टीम की, यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का ट्रेलर
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्ड' OTT रिलीज: कब और कहां देखें
सिनेमाघरों में अपनी बंपर सफलता के बाद, अब यह फिल्म घर बैठे स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' का प्रीमियर बाल दिवस के मौके पर 14 नवंबर को होगा। आप इसे OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर अंग्रेजी के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी देख सकते हैं।

You may also like

अमरोहा में शादी के एक घंटे बाद दूल्हे की संदिग्ध मौत

महिला को गर्भावस्था का नहीं था पता, अस्पताल में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले : कृषि मंत्री कंषाना

जनता का साथ और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है : मंत्री राजपूत

भाजपा ने लगाया झामुमो के विधायक और मंत्री पर घाटशिला उपचुनाव को प्रभावित करने का आरोप