नई दिल्ली: 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। इसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत की बेटियों को वर्ल्ड कप जीतने पर ठीक उसी तरीके से प्यार मिल रहा है, जैसे भारतीय मेंस टीम को मिलता आया है। वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे फैंस 14 साल पीछे पहुंच गए।   
   
धोनी के अंदाज में दिया हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी के साथ पोज
2011 में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद उस वक्त के कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ पोज दिया था और फोटो खिंचवाई थी। कुछ उसी अंदाज में अब हरमनप्रीत कौर ने भी पोज दिया है और फोटो खिंचवाई है।
   
हरमनप्रीत कौर को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के सामने देखा जा सकता है। उनकी यह फोटोज खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हरमनप्रीत की इन फोटोज से फैंस की 14 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं।
      
कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल
फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना डाले। शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक (58) ठोका। 299 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने पंजा खोला था।

𝐋𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫. 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧. 𝐈𝐜𝐨𝐧. 💙
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 3, 2025
📸 Captain Harmanpreet Kaur with the prestigious ICC Women's Cricket World Cup Trophy 🏆😍#TeamIndia | #WomenInBlue | #CWC25 | #Champions | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/2CMt4X3Rxi
हरमनप्रीत कौर को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के सामने देखा जा सकता है। उनकी यह फोटोज खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हरमनप्रीत की इन फोटोज से फैंस की 14 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं।
कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल
फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बना डाले। शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक (58) ठोका। 299 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने पंजा खोला था।
You may also like

कल का मौसम 05 नवंबर 2025: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा, जानें अपने प्रदेश का हाल

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री: ब्रजेश कठेरिया

पैरा खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड देने के लिए जल्द सही मानदंड बनाए केंद्र : हाई कोर्ट

द. अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चोट से पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

छत्तीसगढ़: नक्सलियों की अवैध हथियार-निर्माण फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद