बाल-बाल बच गए। ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा। दो दंपति जंगल सफारी का लुत्फ उठाने गए थे। लेकिन उन्हें जिस खौफनाक हमले का सामना करना पड़ा, उसे सोचकर ताउम्र उनकी रूह कांप जाएगी। मगरमच्छों से भरी नदी में ये चारों बोटिंग का मजा ले रहे थे। लेकिन तभी सामने से 6000 किलो का जो खतरा सामने आ गया, उसके बारे में तो सपने में भी नहीं सोचा होगा।
अफ्रीकी देश बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा से यह डराने वाला वीडियो सामने आया है। ब्रिटेन के दो कपल यहां नाव में बैठकर जंगल के नजारों के मजे ले रहे थे। तभी अचानक से एक विशालकाय बुल हाथी उनकी नावों की तरफ गुस्से में दौड़ता चला गया। नाव चलाने वालों ने नाव को पीछे खींचने की पूरी कोशिश की, लेकिन गजराज बहुत ही ज्यादा गुस्से में चिंघाड़ता हुए दौड़े आ रहा था। कुछ ही सेंकडों में उसने दोनों नावों को पलट डाला। इससे नाव चलाने वाला और पति-पत्नी नदी में जा गिरे। यह इसलिए भी खतरनाक था क्योंकि अगर वो हाथी के हमले से बच भी जाते तो नदी में मगरमच्छों का निवाला बन सकते थे।
शोर मचाने पर वापस लौटाहाथी ने गुस्से में दोनों नावों को पलट दिया था और गुस्से में उन पर हमला करने के लिए बढ़ रहा था। लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद अन्य नाव चालकों और फोटोग्राफरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चारों ओर से लोगों की भीड़ को आता देख हाथी वापस लौट गया।
आखिर क्यों हाथी ने हमला बोलाऐसा नहीं है कि करीब 6000 किलो के विशालकाय नर हाथी ने बिना किसी वजह के हमला बोल दिया। जानकारों का मानना है कि नाव शायद हाथियों के झुंड के काफी करीब पहुंच गई थी। ऐसे में हाथी को अपने साथियों को लेकर खतरा महसूस हुआ। इसलिए उसने हमला बोल दिया। नाव में सवार महिला पर उसने वार किया, लेकिन वो बाल-बाल बच गई। महिला नदी में डूब भी सकती थी लेकिन गनीमत रही कि वहां पर पानी बहुत गहरा नहीं था। जल्द ही उसके पति ने वहां पहुंचकर उसे बाहर निकालने में मदद की।
एक गलती पड़ी भारीवन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि गाइड यह नहीं भांप पाया कि वो हाथियों के झुंड के कितने करीब हैं। यह एक छोटी सी गलती किसी की जान ले सकती थी। यहां डेल्टा में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक हाथियों, हिप्पो, मगरमच्छों और पक्षियों को देखने के लिए आते हैं। यहां पारंपरिक नाव में बैठकर वो इन नजारों का लुत्फ उठाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इन चारों की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो ये बॉडी बैग में ही घर लौटते।

So this happened in the shallow waters of the Okavango Delta, Botswana, on Saturday...🐘pic.twitter.com/oF6SU2Q6r2
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) September 29, 2025
शोर मचाने पर वापस लौटाहाथी ने गुस्से में दोनों नावों को पलट दिया था और गुस्से में उन पर हमला करने के लिए बढ़ रहा था। लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद अन्य नाव चालकों और फोटोग्राफरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चारों ओर से लोगों की भीड़ को आता देख हाथी वापस लौट गया।
आखिर क्यों हाथी ने हमला बोलाऐसा नहीं है कि करीब 6000 किलो के विशालकाय नर हाथी ने बिना किसी वजह के हमला बोल दिया। जानकारों का मानना है कि नाव शायद हाथियों के झुंड के काफी करीब पहुंच गई थी। ऐसे में हाथी को अपने साथियों को लेकर खतरा महसूस हुआ। इसलिए उसने हमला बोल दिया। नाव में सवार महिला पर उसने वार किया, लेकिन वो बाल-बाल बच गई। महिला नदी में डूब भी सकती थी लेकिन गनीमत रही कि वहां पर पानी बहुत गहरा नहीं था। जल्द ही उसके पति ने वहां पहुंचकर उसे बाहर निकालने में मदद की।
एक गलती पड़ी भारीवन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि गाइड यह नहीं भांप पाया कि वो हाथियों के झुंड के कितने करीब हैं। यह एक छोटी सी गलती किसी की जान ले सकती थी। यहां डेल्टा में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक हाथियों, हिप्पो, मगरमच्छों और पक्षियों को देखने के लिए आते हैं। यहां पारंपरिक नाव में बैठकर वो इन नजारों का लुत्फ उठाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इन चारों की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो ये बॉडी बैग में ही घर लौटते।
You may also like
चोर मोहसिन नकवी, एशिया कप ट्रॉफी अब भी दबाकर बैठा है , BCCI अधिकारियों ने ACC मीटिंग से किया वॉक आउट
धरती बची, अब चांद पर खतरा, तबाही मचा सकता है ये एस्टेरॉयड! अब क्या स्पेस में न्यूक्लियर बम दागेगा NASA
अमीर लोग टैक्स बचाने के लिए क्यों खरीदते हैं बड़े-बडे़ फार्महाउस? समझिए पूरा 'खेल'
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' से बिजली बिल हुआ शून्य, धमतरी के लाभार्थी लोकेश ने बताए फायदे
यूजीसी का निर्देश: 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाएं सभी उच्च शिक्षण संस्थान