रश्मि खत्री, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक साध्वी महामंडलेश्वर द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस साध्वी महामंडलेश्वर पर कारोबारी के नाम और पते का इस्तेमाल कर जालसाजी से ट्रस्ट बनाने का आरोप लगा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साध्वी महामंडलेश्वर द्वारा की गई जलसाजी की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गंगा विहार कॉलोनी भूपतवाला निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें हाल ही में यह पता चला है कि साध्वी महामंडलेश्वर सरोजिनी गिरी ने उनके नाम और पते का इस्तेमाल कर ट्रस्ट बनाया है।
'गुरु मां परिवार ट्रस्ट' नाम से इस संस्था को बनाया गया है। कृष्ण कुमार अग्रवाल का आरोप है कि साध्वी महामंडलेश्वर ने उनकी अनुमति के बिना ही उनकी संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का दुरुपयोग किया है। अग्रवाल ने यह भी कहा है कि उन्होंने किसी भी संस्था को अपने पते के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी है और न ही कोई लिखित स्वीकृति दी थी, लेकिन साध्वी महामंडलेश्वर द्वारा जालसाजी कर उनकी संपत्ति को संस्था का कार्यालय दर्शाया गया है।
इस पूरे मामले को उन्होंने एक सुनियोजित षड्यंत्र भी बताया है। इस प्रकरण में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस जालसाजी की गहन पड़ताल की जा रही है।

You may also like

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 30 अक्टूबर 2025 : आज कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

पाकिस्तान की वायरल लड़कियों की कहानी: कहां हैं दानानीर और आयशा?

कब्ज़ˈ और खांसी से लेकर छोटे – मोटे घरेलु नुस्खे इस जानकारी को शेयर करके आगे भी बढ़ने दे ताकि आपके मित्र भी इसका लाभ ले सके﹒

देशˈ में इन 5 जगहों पर सबसे ज्यादा हैं प्रोपर्टी के रेट 1 गज जमीन खरीदने में भी अमीरों के छूट जाते हैं पसीने﹒

रेस्टोरेंटˈ में खाने के बाद रातों-रात युवक का खाली हो गया पूरा बैंक अकाउंट, जानिए पूरा मामला..﹒