Next Story
Newszop

'कड़ी पत्ता हो जाएगा जंगल सा हराभरा अभी डालो ये जादूई चीज, माली ने पहले अपना पौधा दिखाकर ललचाया, फिर खोला राज

Send Push
कड़ी पत्ता, जिसे मीठा नीम के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जो खाने में जायका और खुशबू दोनों जोड़ता है। बहुत से लोग इसे अपने घर में उगाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार पौधा घना होने की बजाय पतला और लंबा हो जाता है।

अगर आप भी अपने करी पत्ता के पौधे को हरा-भरा और घना बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। दरअसल यूट्यूब चैनल ग्रीन गोल्ड गार्डन से माली ने कड़ी को जंगल सा हरा-भरा बनाने का जादुई तरीका बताया है। साथ ही इसे मेंटेन करने की भी टिप्स दी हैं।
इस तरह करें कटिग image

अब यह बात सभी जानते हैं कि कड़ी पत्ता की कटाई करने से वो घना होता है लेकिन बात आती है कि आखिर कटिंग करना कैसे है। तो यहां माली ने बताया कि आप शुरू में पौधे को सबसे नीचे वाले हिस्से से काट दें। अब जब इसमें अलग-अलग शाखाएं आएंगी तो इन शाखाओं को भी थोड़ा बढ़ने के बाद आधा कट कर दें। जिससे और भी ज्यादा ब्रांच निकलेंगी और पौधा जंगल जैसा घना हो जाएगा।



कटिंग करने का समय image

अब कड़ी पत्ता को अगर मानसून की शुरूआत यानी की जून के महीने में लगाते हैं तो एक महीने में ये अच्छी ग्रोथ कर लेता है। माली का कहना है कि बारिश के मौसम में कड़ी पत्ता बहुत तेजी से बढ़ता है, तो जब पौधा एक महीने का हो जाए तो उसकी कटिंग कर देना चाहिए। ताकि बारिश का फायदा मिल सके और आपका कड़ी पत्ता बहुत जल्दी ग्रोथ करके घना हो सके।


कैसे तोड़ना है पत्ती image

अक्सर कुछ लोग गलती कर देते हैं कि जब उन्हें कड़ी पत्ता चाहिए होता है तो सिर्फ पत्तियां खींचकर तोड़ देते हैं खाली डंठल पौधे में ही लगा रहता है। इसकी वजह से ना सिर्फ पौधे की रौनक खत्म हो जाती है बल्कि ग्रोथ भी ठीक से नहीं होती है। इसकी हमेशा डंठल के साथ ही पत्तियां तोड़ना चाहिए। इस्तेमाल करते वक्त आप डंठल को अलग कर सकते हैं।



माली ने बताया अपना सीक्रेट​
रूट बाउंड से पौधे को बचाएं image

अगर आपका कड़ी पत्ता सूख रहा है तो इसका कारण रूड बाउंड हो सकता है। इसके लिए आप पौधे को गमले से निकालें और 30 प्रतिशत जड़ को काट दें। अब कोकोपीट, वर्मीकंपोस्ट और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी मिलाकर पौधे को दूसरे गमले या उसी गमले में वापस लगा दें। इसके लिए भी बारिश का मौसम सबसे अच्छा होता है।


अब जानें क्या है जादुई चीज image

आखिरी में माली ने अपनी जादुई चीज के बारे हैं बताया, जो सरसों की खली है। एक पौधे में इसका इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में 20 ग्राम सरसो की खली को रात में डाल दें। सुबह तक जब ये घुल जाए तो एक मग पानी में डॉइल्यूट करने के बाद गमले में डाल सकते हैं। इस तरह आपका कड़ी पत्ता जंगल की तरह बढ़ने लग जाएगा।



डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now