Next Story
Newszop

आज का धनु राशिफल, 17 सितंबर 2025 : आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, लेकिन विवादों से रहें दूर

Send Push
Sagittarius Horoscope Today, 17 September 2025 : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको कुछ विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आपको अनुभवी व्यक्तियों की मदद मिल सकती है। वहीं, जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आइए विस्तार से जानें आज का धनु राशिफल...



आज धनु राशिवालों का करियर राशिफल : कार्यस्थल पर आपको छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहना होगा, अन्यथा किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक मामलों में आपको अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और सहयोग मिल सकता है जो आपके लिए मददगार साबित होगी। पारिवारिक व्यवसाय में भी आपको सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद और झगड़े से बचना होगा, अन्यथा कानूनी विवाद हो सकता है।



आज धनु राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए चर्चा की जा सकती है। इससे आपको सुकून महसूस होगा। जीवनसाथी का भी आपको हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आस-पड़ोस में आपको किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है।



आज धनु राशिवालों की सेहत का हाल : सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा।



आज धनु राशिवालों के लिए उपाय : भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

Loving Newspoint? Download the app now