आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तन्मय गोस्वामी ने सुबह उठने के बाद भोजन करने का सही वक्त बताया है। अगर आप इस हेल्थ टिप को मान लेंगे तो शारीरिक ताकत को कम होने से बचा सकते हैं। उनका कहना है कि आयुर्वेद के छोटे छोटे सूत्र जीवन को उत्तम बना देते हैं।
सभी के मन में आता है सवाल

खाने से हमें पोषण, ऊर्जा और ताकत मिलती है। इसे खाने का एक सही वक्त होता है। इसलिए बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सुबह उठने के बाद कब भोजन करना चाहिए। इसका जवाब आयुर्वेद में दिया गया है।
खाना कब खाएं?
याम से होता है निर्णय
आयुर्वेद में दिन के समय को घंटों में नहीं याम में बांटा गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक एक याम 3 घंटे का होता है और 24 घंटे में कुल 8 याम होते हैं। लोग गलत याम में भोजन कर लेते हैं। ध्यान रखें कि भोजन का मतलब अन्न खाने से है।
पहले याम में नहीं करें भोजन

एक्सपर्ट का कहना है कि उठने से दिन शुरू होता है। इसके बाद के 3 घंटे तक भोजन नहीं करना चाहिए। उसमें एक्सरसाइज करें, जूस-फल खा सकते हैं, लेकिन अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए। 99 प्रतिशत लोग काम पर जाने के लिए इस दौरान पराठे, ब्रेड या दूसरे अन्न वाली चीज खा लेते हैं।
दूसरे याम में जरूर खाएं खाना
दो याम तक भूखा भी नहीं रहना चाहिए। मतलब सुबह उठने के 3 घंटे के बाद 4,5 या 6ठे घंटे में खाना खा लेना चाहिए। इसमें किया गया भोजन पूरी तरह से पचता है और उसका रस मिलता है। अगर दो याम तक नहीं खाएंगे तो बल कम हो जाएगा। अगर उसके बाद आपने खाया भी तो शरीर स्वीकार नहीं करेगा।
सबसे पहले क्या करें?
सुबह उठने के बाद आपको शांति देने वाले काम करने चाहिए। आप दांत साफ करने और शौच के बाद व्यायाम व स्नान करें, ध्यान करें और फिर बाद में फल इत्यादि खाएं।
डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
You may also like
दिलीप ताहिल ने बयां किया 45 साल का सफर, बताया पहले से कितना बदल गया है सिनेमा
यूपी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल किए गए फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान व मेजर सोमनाथ शर्मा
'प्यासा' के स्पेशल प्रीमियर में बोले जावेद अख्तर, गुरुदत्त के साथ काम करने का सपना रह गया अधूरा
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं संजू सैमसन: रिपोर्ट