Next Story
Newszop

Agra News: आगरा में तापमान 43 पार पहुंचा, स्कूलों का समय बदला गया, जानिए अब क्या हुई स्कूलों की टाइमिंग

Send Push
सुनील साकेत, आगरा: भीषण गर्मी और हीट वेव की आशंका के चलते जिलाधिकारी ने आगरा के स्कूलों में समय बदल दिया गया है। अब स्कूल खुलने का समय सुबह 7 बजे रहेगा और अवकाश दोपहर 12 होगा। जिलाधिकारी (DM) ने ये आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों को दिए हैं। अगर कोई विद्यालय ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ जिलाधिकारी कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी के आदेश स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरे हैं।आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप है। स्कूल जाने वाले बच्चों को चिलचिलाती गर्मी सता रही है। दोपहर 2 से 2:30 बजे तक छुट्टी हो रही है। ऐसे में बच्चों को हीट वेव के शिकार होने की आशंका बनी थी। भीषण गर्मी से स्कूलों में बच्चे बेहोश हो रहे थे। लगातार बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बच्चों को राहत दी है। अब स्कूल दोपहर 12 बजे से अधिक समय तक नहीं चलेंगे। 43 डिग्री पर पहुंच गया है तापमानआगरा में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। रविवार को दोपहर का तापमान 43 डिग्री से पार पहुंच गया। आगरा उत्तर प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहरों में रिकॉर्ड किया गया है। स्कूल अभी 15 मई से अधिक दिनों तक खुलने का अनुमान है। ऐसे हालातों में दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलाना बच्चों की सेहत को खराब कर सकता है। डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। पेयजल की रहे व्यवस्थाचिलचिलाती गर्मी से बच्चों की हालत खस्ता हो रही थी। बच्चों को स्कूल से घर लाने वाले अभिभावकों की हालत भी खराब हो रही थी। इधर, वैन से घर आने वाले भीषण गर्मी से व्याकुल हो उठते हैं। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी स्कूल परिसरों में पर्याप्त छाया और पेयजल की व्यवस्था कराने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही भीषण गर्मी में बच्चों को आउटडोर जाने और शारीरिक क्रिया-कलापों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
Loving Newspoint? Download the app now