Next Story
Newszop

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर, पुल बहे, 12 से अधिक लोग लापता

Send Push
शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इस घटना में एक व्यक्ति के मरने की आशंका है जबकि 12 से अधिक लोग लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, करसोग इलाके में कई जगहों पर बादल फटने से कई घर, गाड़ियां और पुल बह गए। लोगों को अंधेरे में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। मंडी और कांगड़ा जिले में सभी स्कूल और कॉलेज मंगलवार को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।



चार जगह बादल फटे, आधी रात को चला रेस्क्यू ऑपरेशनअधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले में कम से कम चार स्थानों पर बादल फटे। अचानक आई बाढ़ में 16 मेगावाट की प्रतिकारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। पंडोह बांध के गेट खुलने के बाद व्यास नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया। इसके चलते पंडोह बाजार को आधी रात को खाली कराना पड़ा। किरतपुर-मनाली नेशनल हाईवे पंडोह इलाके में भूस्खलन के कारण रविवार रात से ही बंद है। मंडी शहर के जेल रोड में लैंडस्लाइडिंग के बाद लगभग एक दर्जन गाड़ियां दब गईं। मंडी जिले के धरमपुर सब-डिवीजन से भी भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क बंद होने की खबरें मिली हैं। जिले के सयाथी गांव में कई घर भूस्खलन के मलबे में दब गए।



हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान मंडी जिले के रघुनाथ का पहाड़ गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे 12 लोगों को देर रात एक बचाव अभियान में बचाया गया। जिले के कांडी कटौला इलाके के बाघी नाले में भी अचानक बाढ़ आई। एक अधिकारी ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से 16 मेगावाट की पतिकारी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के घर तबाह हो गए हैं और वे बेघर हो गए हैं। सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। मंडी और कांगड़ा जिले में सभी शिक्षण संस्थान मंगलवार को बंद रहेंगे।

Loving Newspoint? Download the app now